Homeचंदौलीमोबाइल व आभूषण बरामद, चोर गिरफ्तार

मोबाइल व आभूषण बरामद, चोर गिरफ्तार

मोबाइल व आभूषण बरामद, चोर गिरफ्तार

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे पीयूष आनंद, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एसके सिंह, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक रेलवे वाराणसी द्वारा रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुरेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू के निर्देशन में पीडीडीयू द्वारा रेलवे प्लेटफार्म संख्या 1/2 के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया गया।

जिसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, एक पीली धातु का मंगलसूत्र का लॉकेट,दो जोड़ी पायल सफेद धातु की बरामद किया। पकड़ा गया अभियुक्त आशीष कुमार बताया जाता है जो ट्रेनों व स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की चोरी करता था। जिस पर पुलिस संबंधीत धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read