Homeप्रयागराजनैनी पुलिस की गिरफ्त में नशीली कोरेक्स की बड़ी खेप, चार तस्कर...

नैनी पुलिस की गिरफ्त में नशीली कोरेक्स की बड़ी खेप, चार तस्कर गिरफ्तार

नैनी पुलिस की गिरफ्त में नशीली कोरेक्स की बड़ी खेप, चार तस्कर गिरफ्तार

शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के निर्देश पर यमुनानगर डीसीपी (आईपीएस) सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नैनी प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई क्षेत्र में अवैध नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के चार सप्लायर पंकज रावत पुत्र दुर्गा प्रसाद रावत अभिषेक कुमार रावत पुत्र बजरंग लाल रावत देवेश पुत्र दिनेश गुप्ता और राहुल सिंह पुत्र मायाराम सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गिरफ्तार चारों आरोपियों के कब्जे से नैनी पुलिस ने दो लाख रुपये कीमत की चार पेटी नशीली कोरेक्स सीरफ दो पेटी इंजेक्शन और दवा बिक्री के 40,500/- रूपये नकद बरामद किया। बता दें कि गिरोह के गिरफ्तार चारों सप्लायर प्रयागराज जनपद के अतरसुईया थाना क्षेत्र के निवासी हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार नशे का कारोबार करने वाले माफिया का पूरा गिरोह एक्टिव है। इस गिरोह के कई सदस्य बॉर्डर से सटे मध्य प्रदेश के रीवा और आसपास के जिले में सक्रिय है।

उत्तर प्रदेश से नशीली दवाई ले जाकर मध्यप्रदेश में सप्लाई करने की फिराक में थे जिन्हें मुखबिर की सूचना पर समय रहते पुलिस ने दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। मीडिया को जानकारी देते हुए नैनी थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम नाम सामने निकल कर आए हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। बहुत जल्द इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार समय-समय पर माफियाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस टीम आगे भी कार्रवाई करती रहेगी। कार्रवाई करने में चौकी प्रभारी जेल रोड सुमित कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक उमेश यादव, सिपाही विजय यादव, सुरेंद्र कुमार और उमेश गुप्ता की अहम भूमिका रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read