HomeBiharमलमास के कारण 59 दिनों का होगा सावन

मलमास के कारण 59 दिनों का होगा सावन

मलमास के कारण 59 दिनों का होगा सावन

19 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग
सुनील कुमार
रजौली(बिहार)। सावन में 19 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। मलमास के कारण इस बार सावन मास 59 दिनों का होगा। सावन में यश योग, गजकेसरी योग, बुध व शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य व बुध की युति से बुद्धित्य योग जैसे राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह व्यक्ति को सुख और शांति प्रदान करेगा। इस योग में महादेव की पूजा बहुत शुभ माना जाता है। चार जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। पहली सोमवारी 10 जुलाई को होगा। माना जा रहा है कि कई दुर्लभ योग के कारण इस बार सावन में जलाभिषेक को शिव मंदिरों में अधिक श्रद्धालु उमड़ेगे। मंदिरों की साफ सफाई के साथ रंग रोगन शुरू हो गया है। आखरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा, सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई, दूसरा 17 जुलाई, तीसरा 24 जुलाई, चौथा 31 जुलाई, पांचवा 7 अगस्त, छठा 14 अगस्त, सातवां 21 अगस्त व सावन का आठवां सोमवार 28 अगस्त पड़ेगा।

31 अगस्त को होगा समापन
बजरंगबली चौक रजौली ज्योतिषाचार्य प्रहलाद पांडेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन 59 दिनों का होगा। सावन महीने में आठ सोमवार पड़ेंगे। 18 जुलाई को मलमास शुरू होगा जो 16 अगस्त तक रहेगा। सावन मास 31 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार सावन मलमास या पुरुषोत्तम मास की वजह से दो महीने का होगा।कई दुर्लभ योग भी सावन बन रहे हैं।

महादेव होते हैं थोड़ी ही भक्ति से प्रसन्न
ज्योतिषाचार्य जानकारी देते हुए बताया कि भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए धर्म ग्रंथों में अनेक व्रत उपवास बताए गए हैं, लेकिन अनेक भक्त अलग-अलग वजहों से व्रत के धार्मिक विद्वानों का पालन नहीं कर पाते। महादेव थोड़ी ही भक्ति से प्रसन्न होने वाले देवता हैं। शिव कृपा के लिए शिव पुराण में अलग-अलग फूल चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति के उपाय बताए गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read