शराब काण्ड का आरोपी गिरफ्तार
मनोज कुमार
रजौली (बिहार)। फरका बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत मोहकामा गांव में शराब काण्ड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात्रि में एक टीम गठन कर थाने में पदस्थापित एसआई वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में शराब का प्राथमिकी आरोपित दर्ज काण्ड संख्या 538-21 का मोहकामा निवासी प्रभु यादव का पुत्र सुनील कुमार यादव को गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कांड का आरोपी विगत कई सालों से फरार चल रहा था। उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में स्वास्थ्य जांच करा कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












