Homeम​​थुरापरिक्रमा लगाने आये यात्री को स्टेशन पर आया हार्ट अटैक

परिक्रमा लगाने आये यात्री को स्टेशन पर आया हार्ट अटैक

परिक्रमा लगाने आये यात्री को स्टेशन पर आया हार्ट अटैक

आरके धनगर
मथुरा। गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूनो मेले में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बचनबद्ध रेलवे ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहां यात्रियों की लाने ले जाने के लिए स्पेशल रेल चलाई जा रही है। वहीं रेलवे का स्टाफ उनके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। रेलवे स्टाफ की सजगता के चलते रविवार को गोवर्धन स्टेशन पर हार्ट अटैक आये एक युवा की जान जाने से बच गयी।

रविवार गोवर्धन स्टेशन पर यात्री विशाल पुत्र बनवारी लाल 22 नि. ग्राम टिकानी जिला-अलवर प्लेटफार्म न. 1 पर अचानक बेहोश होकर गिर गया जिसे देखकर तत्काल मुख्य टिकट निरीक्षक नागेन्द्र तिवारी और के.एम. उपाध्याय उसके पास पहुँच गये यात्री की स्थिति देखकर बिना विलम्ब के चिकित्सा बूथ पर जाकर चिकित्सक दीपक तिवारी को बुलाया गया जिन्होंने तुरन्त अपनी टीम के साथ यात्री की स्थिति देखी और उसको प्राथमिक उपचार दिया।

यात्री को होश आने पर चिकित्सक टीम की सहायता से यात्री को 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोवर्धन भेजा गया द्य पूछताछ करने पर चिकित्सक ने जानकारी दी कि पीडित यात्री को हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया था। समय पर उपचार मिलने से जान बच गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read