Homeश्रावस्तीआरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने डीएम को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने डीएम को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने डीएम को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

एम अहमद
श्रावस्ती। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूना पैक्ट धिक्कार दिवस पर पूना पैक्ट रद्द करने और कम्युनल अवार्ड लागू करने हेतु आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति जनपद इकाई श्रावस्ती द्वारा भिनगा में कलेक्ट्रट परिसर के समीप धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। धरने को समिति के संरक्षक मोहम्मद नईम एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एबीएसएस ने कहा क़ि शासन को पूना पैक्ट रद्द करके कम्युनल अवार्ड लागू करना चाहिए जिससे हमारे समाज का मान और सम्मान सुरक्षित रहे। सभा को मण्डल सचिव आशुतोष आज़ाद, मण्डल अध्यक्ष संत कुमार, जिला उपाध्यक्ष उदयराज सिद्धार्थ, डॉ विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय पॉल गौतम, जिलाध्यक्ष हाक़िम सिंह ने भी सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश पासवान, जिला महासचिव मोती लाल भारती, श्यामता प्रसाद, राजकुमार, देशराज बौद्ध, राकेश कुमार, सुयेब अहमद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read