Homeबहराइचकानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे: डीएम

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे: डीएम

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे: डीएम

अब्दुल शाहिद
बहराइच। ईद-ए-मिलाद (बारावफात) त्यौहार एवं श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने मौजूद लोगों को शासन एवं जिला प्रशासन की गाईडलाइन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजकों से अपील किया कि निर्धारित समयावधि का पालन करते हुए परम्परागत ढंग से त्यौहार मनायें। डीएम व एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शराती तत्वों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। डीएम एसपी ने कहा कि आसन्न त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग के साथ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से निगरानी भी की जाएगी। आमजन से अपील की गयी है कि मिलजुलकर हसी-खुशी त्यौहार मनायें। जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जुलूस के मार्गो की समुचित साफ-सफाई तथा बेहतर जलापूर्ति इत्यादि सुनिश्चित करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। बैठक में मौजूद लोगों की ओर से बिजली, पानी एवं साफ-सफाई इत्यादि के सम्बन्ध में जो सुझाव प्राप्त हुए उनका निराकरण समय से करा दिया जायेगा। आसन्न त्यौहारों के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है जो प्रारम्भ से अन्त तक जुलूस के साथ मौजूद रहेंगे। वरिष्ठ नागरिकों से अपील किया कि युवाओं को संयमित आचरण के लिए प्रेरित करें तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली शान्ति समिति की बैठकें आयोजित कर लोगों गाईडलाइन की जानकारी दे दें। डीपीआरओ व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निेर्दश दिया गया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूस मार्गों तथा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई करा दें तथा विसर्जन स्थल पर जहां पानी गहरा हो, वहां पर संकेतांक भी खड़े करवा दिये जाये। लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि सड़कों की मरम्मत करा दें तथा बिजली के तारो और खम्भों को देख लिया जाय जहां पर तार लटके हुए हों, उन्हें दुरूस्त करा दें। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जायेगा। जुलूस मजिस्ट्रेटों के साथ भी पुलिस बल मौजूद रहेंगे। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कोई समस्या नहीं आने दी जायेगी। परम्परागत ढं़ग से चले कोई नई परम्परा न डालें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देते हुए आमजन से शान्तिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाये जाने की अपील किया। बैठक के दौरान राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खॉ, कुलभूषण अरोड़ा, शमशाद अहमद एडवोकेट, इनायत उल्लाह, निशा शर्मा, राजीव निगम, रूमी मियां, दीपक सोनी दाऊ जी गुप्ता, ज़फर उल्लाह खां बन्टी, मौलाना मोईनुद्दीन कादरी, हरिश्चन्द्र गुप्त, मुन्ना सिंह, लड्डन खां, परशुराम कुशवाहा सहित जरवल, रिसिया व कैसरगंज से आये हुए संग्रान्तजन सहित अन्य वक्ताओं ने बिजली, पानी व साफ-सफाई के सम्बन्ध में सुझाव देते हुए आश्वस्त किया कि आसन्न त्यौहार भी पूर्व त्यौहारों की भांति आपसी भाई चारे के साथ मनाये जायेंगे। बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक नगर कंुवर ज्ञानंजय सिंह ने किया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उपजिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, महसी के राकेश मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, पयागपुर के आनन्द राय, कैसरगंज के कमलेश सिंह, महसी के जे.पी. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, जिले के उद्यमी, व्यापारी सहित अन्य संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read