जवाहर नवोदय विद्यालय में ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन
राकेश कुमार
कैमूर, भभुआ (बिहार)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के उप्राचार्य श्री राम सिंह जी ने दीप प्रज्जित कर सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीसीए प्रभारी श्री राघवराम मौर्य स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी ने उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए एक संक्षिप्त वक्तव्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने इस मौके पर विद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। राकेश मेहता, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अमरीश सिंह, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, शिव कुमार शुक्ला, बनारसी राम, केके़ मिश्रा, कुमारी जय सिंह, मंजू सिंह, शारीरिक शिक्षक एसएस यादव की देखरेख में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। विद्यालय के उप प्राचार्य ने सरदार पटेल को याद करते हुए “आधुनिक व अखंड भारत के विश्वकर्मा, लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी को सरदार साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित होना होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















