यातायात नियमों का पालन सभी को करना चाहिये: भानु प्रताप
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने फीता काटकर किया यातायात माह का किया शुभारम्भ
रंजीत सिंह
उरई, जालौन। ट्रैफिक नियमों कर प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाए जाने वाले यातायात माह नवंबर की प्रदेश भर में शुरूआत की गई। इसी क्रम में बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने यातायात माह का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने उरई शहर के मुख्य तीन चौराहों पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट्स का भी शुभारंभ किया। उरई कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने यातायात जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने नगर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट्स का शुभारंभ किया। साथ ही सत्रह वाहन चालकों को हैलमेट वितरित किए। श्री वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह मनाया जाता है। सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जिलाधिकारी राजेश पांडेय ने यातायात पर कहा कि वाहन चलाते समय हैलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करना अनिवार्य है। स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी यातायात के प्रति जागरूक करें। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अंत में वाहन चालकों को हैलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा समेत तमाम लोग शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















