पूर्व विधायक व बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष का हिसुआ में हुआ स्वागत
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष रहे लालकेश्वर सिंह और हिलसा की पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उषा सिंह का हिसुआ में स्वागत किया गया तथा उषा सिंह के पुस्तक विमोचन को लेकर चर्चा की गई। हिसुआ नगर के शांति नगर में अशोक मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, संयोजक सह साहित्यकार कवि ओंमकार कश्यप, सचिव दीपक प्रिंस, कोषाध्यक्ष रोशन कुमार, अनुज सिंह, मनीष कुमार, भाजपा कार्यकर्ता अनुज सिंह, मनीष कुमार, सुमन पासवान, प्रिंस पासवान सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामना दिया। हिलसा की पूर्व विधायक डॉ उषा सिंह ने कहा कि नवादा विरासत और साहित्यिक महत्व कि भूमि है। कहा कि यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने अकबरपुर के डेरवां गांव में संचालित मशरूम प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया और नालंदा के हिलसा में इसी तरह का प्रोजेक्ट लगाने की बात कही। बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह ने कहा कि नवादा से हमारा पुराना नाता रहा है, भूगोल शास्त्र में शोध के दौरान नवादा मेरा विषय रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















