शराब, ठेके व बीयर बार के लाइसेंस के आवेदन किसी भी दशा में न रहे पेंडिंग: डीएम
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा (विद्युत देय, व्यापार कर, आबकारी, वाणिज्य कर, परिवहन कर आदि) बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को राजस्व वसूली में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शराब, ठेके/बीयर बार के लाइसेंस हेतु किए गए आवेदन किसी भी दशा में पेंडिंग न रहे।
उन्होंने एआईजी स्टांप को निर्देश दिया कि नेटवर्क, सर्वर एवं पोर्टल की समस्या को दूर कर अधिक से अधिक रजिस्ट्री के केसों का निस्तारण करते हुए राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में राजस्व वसूली में वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों को सीज एवं निरीक्षण कर राजस्व में वृद्धि करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जनरेट किए गए बिलों के सापेक्ष विद्युत वसूली कर राजस्व में वृद्धि कराया जाए। जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधों की बिक्री बढ़ाकर राजस्व वसूली में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि आरा मशीनों का निरीक्षण कर राजस्व वसूली में वृद्धि
करें। उन्होंने कहा कि माइनिंग के कार्यों को तत्काल प्रारंभ करा दें, ताकि राजस्व में वृद्धि कराई जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईंट भट्टा बिना रॉयल्टी जमा किए किसी भी दशा में संचालित न हो। उन्होंने कहा कि जितने ईंट भट्टे संचालित हो गए हैं, सभी की रायल्टी वसूली का राजस्व वृद्धि सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी समितियों को पावर डस्टर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मंडियों से वसूली सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए राजस्व वसूली में वृद्धि करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बिना सूचना/छुट्टी के मंडी सचिव के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, परियोजना निदेशक केके सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








