Homeप्रतापगढ़एलायंस क्लब व वृद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन करेंगे रुद्राभिषेक

एलायंस क्लब व वृद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन करेंगे रुद्राभिषेक

एलायंस क्लब व वृद्धाश्रम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन करेंगे रुद्राभिषेक

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के महुली वृद्धाश्रम में शनिवार को एक बैठक एलायंस क्लब एवं वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ हुई। जिसमें क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि बाबा भोलेनाथ का महीना चल रहा है ऐसे में सभी वृद्धजनों के लिए रुद्राभिषेक कराने का प्रस्ताव सभी वृद्धजनों के समक्ष रखा गया। सभी वृद्धजनों ने खुशी से कहा कि हम सबके लिए बहुत अच्छा कार्य रहेगा हम सब चाहते थे लेकिन कर नहीं सकते थे। ऐसे में जो हमारे बच्चे नहीं कर रहे हैं। आपको हमने पैदा तो नहीं किया लेकिन आप पुत्र की भांति हम सब का जीवन कैसे सफल हो उसी में लगे हुए हैं। रोशनलाल उमर वैश्य ने कहा कि 9 तारीख बुधवार को 10:00 बजे सुबह से वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के कल्याणार्थ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे पांच पुरोहित संपन्न कराएंगे। जिसमें सभी 75 माता- पिता रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से अपने जीवन को सफल बनाने की प्रार्थना करेंगे। यह आयोजन एलायंस क्लब एवं वृद्धाश्रम के तत्वाधान में होगा। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने इस कार्य में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने यहां रह रहे वृद्धजनों के कल्याणार्थ जो कार्य किया जा रहा हैं वह बहुत ही सराहनीय है। इस अवसर पर बाबा जयराम, लालता प्रसाद, मानसिंह, आदर्श कुमार, अंबिका प्रसाद, विवेक कुमार, सौरभ, प्रशांत आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read