Homeप्रतापगढ़श्रद्धालुओं से भरी आटो लोडर हादसे में एक और महिला की हुई...

श्रद्धालुओं से भरी आटो लोडर हादसे में एक और महिला की हुई मौत

श्रद्धालुओं से भरी आटो लोडर हादसे में एक और महिला की हुई मौत

योगेश मिश्र
लालगंज, प्रतापगढ़। श्रद्धालुओं से भरी आटो लोडर हादसे मे गंभीर रूप से घायल महिला की मौत के साथ आंकडा तीन पहुंच गया। हादसे मे दो युवतियों की मौके पर मौत हो गयी थी। जबकि उन्नीस श्रद्धालु घायल हो गये थे। तीसरी मौत की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से तहरीर नही मिलने पर आरोपित चालक को पुलिस ने हिरासत मे ले रखा है। हादसे मे जान गंवाने वाली दोनों किशोरियों की कोहराम के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। संग्रामगढ़ के लालूपटटी गांव से श्रद्धालुओं से भरी आटो लोडर शुक्रवार को लालगंज कोतवाली के भेभौंरा गांव के समीप बेकाबू होकर पलट गयी थी। हादसे मे सीमा सरोज व कोमल सरोज की मौके पर मौत हो गयी थी। गंभीर रूप से तीन घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल मे राजकली की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। जहां देर रात में राजकली की मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर शिवावैश्य में कोमल सरोज का शव पोस्टमार्टम के बाद जब शुक्रवार की रात घर पहुंचा तो परिजनों मे कोहराम मच गया। यही हाल लालूपटटी मे भी सीमा का शव पहुंचने पर हुआ। परिजनो के आंसू थमने का नाम नही ले रहे थे। घटना के दूसरे दिन शनिवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। लालूपटटी में राजकली के घर भी कोहराम मचा दिखा। राजकली की माली हालत बहुत खराब थी। वह झोपड़ी मे अपने बच्चों के साथ गुजर बसर करती थी। परिजन व रिश्तेदार उस झोपडीनुमा घर के सामने बैठकर देर शाम तक पोस्टमार्टम भेजे गये शव के घर आने का इंतजार करते दिखाई दिये। इधर जिस आटो लोडर से हादसा हुआ था उसका चालक पुलिस की हिरासत मे है। परिजनों की ओर से तहरीर नही दिये जाने से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस ऊहापोह की स्थिति मे है। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि आरोपी चालक भी परिवार के सदस्यों का करीबी था। पीड़ित परिवार अभी चालक के खिलाफ कार्रवाई से हिचक रहा है। उन्हें कोतवाली बुलाया गया है। जिसके बाद चालक को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read