सीमा सुरक्षा बल के जवान को दी गई अन्तिम सलामी
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। सीमा सुरक्षा बल के बटालियन 159 में तैनात मानधाता थाना क्षेत्र के ग्राम पितईपुर निवासी सतीश यादव 56 वर्ष पुत्र भाइया राम यादव एसआई पद पर पश्चिम बंगाल में कार्यरत थे। गुरुवार रात को पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। घर पर सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।जिनका शनिवार सुबह पार्थिव शरीर बीएसएफ के जवानों ने लेकर घर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लग गया। देर रात सीमा सुरक्षा बल के जवानों मानधाता थाने पर पहुंचे । वहां से सुबह साढ़े छह बजे उनके घर पितईपुर गये। परिजनों एवं क्षेत्र के लोगों ने अंतिम दर्शन किए। पार्थिव शरीर को पश्चिम बंगाल से इंस्पेक्टर महेश कुमार, एसआई अखिलेश कुमार तथा आधा दर्जन सिपाही साथ में आये थे। उन्होंने ह्रदय गति रुकने की पूरी जानकारी परिजनों को दी। उन्हें बीएसएफ के महेश कुमार, अखिलेश कुमार तथा पुलिस लाइन के एसआई श्याम सुंदर सिंह, सिपाही हंसराज नाथ, इमरान, अजीत कुमार, ओम प्रकाश सरोज, रवि कुमार तथा मानधाता थाना के एसआई सुधीर पांडेय, दुर्वीन यादव, पवन कुमार आदि ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर धाम में किया गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के थे। बड़े भाई भारत लाल पुलिस विभाग में दरोगा व सबसे छोटे भाई राम आधार अधिवक्ता है। मृतक के दो लड़के अभिषेक यादव उम्र 22 वर्ष व अभिजीत यादव उम्र 19 वर्ष व एक पुत्री पूजा यादव उम्र 25 वर्ष जिसकी शादी हो चुकी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









