HomeBiharप्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में “सही फसल” कर्मशाला आयोजित

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में “सही फसल” कर्मशाला आयोजित

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में “सही फसल” कर्मशाला आयोजित

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। संयुक्त कृषि भवन के सभागार में भूमि संरक्षण द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत “सही फसल” कर्मशाला का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन संतोष सुमन उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), भूमि संरक्षण एवं भूमि संरक्षण निदेशालय बिहार के सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) अमन रवि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) भूमि संरक्षण ने उपस्थित कृषकों को जानकारी दी कि सही फसल कर्मशाला का उद्वेश्य उपयुक्त फसलों के चयन, सूक्ष्म सिंचाई एवं मृदा में नमी संरक्षण आदि पर किसानों के बीच जागरूकता पैदा करना है। किसानों को संबोधित करते हुए भूमि संरक्षण निदेशालय के सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा जल संकट वाले क्षेत्रों में किसानों को कम पानी में होने वाले फसल एवं आर्थिक रूप से लाभकारी तथा जलवायु के अनुकूल फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सही फसल अभियान की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में अशोक कुमार, सहायक निदेशक (शष्य), भूमि संरक्षण ने किसानों को कृषि में जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई तकनीक के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र, सोखोदेवरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविकान्त चैबे ने जलवायु अनुकल कृषि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कृषि को बदलते जलवायु के अनुरूप ढालकर कृषि से सम्बन्धित समस्याओं को कम किया जा सकता है। कर्मशाला में जिला कृषि कार्यालय, नवादा के सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण दीपक कुमार, भूमि संरक्षण कार्यालय, नवादा के सहायक निदेशक, कृषि अभियंत्रण अजीत कुमार एवं आत्मा के उप परियोजना निदेशक अभिषेक रंजन, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, कुन्दन आर्य, सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र, प्रेमलता कुमारी के साथ भूमि संरक्षण कार्यालय के अन्य प्रसार कर्मी भी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read