समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलायी गयी शपथ
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। समाहरलणालय सभागार में डीएम आशुतोष वर्मा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता ने हिन्दी दिवस पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई। राजभाषा प्रतिज्ञा का शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान अनुच्छेद 343 और 351 तथा राजभाषा संकल्प 1968 के आलोक में हम, राज्य सरकार के कार्मिक यह प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने उदाहरणमय नेतृत्व और निरंतर निगरानी से, अपनी प्रतिबद्धता और प्रयासों से, प्रशिक्षण और प्राइज से अपने साथियों में राजभाषा प्रेम की ज्योति जलाये रखेंगे, उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। अपने अधीनस्थ के हितों का ध्यान रखते हुए अपने प्रबंधन को और अधिक कुशल और प्रभावशाली बनाते हुए राजभाषा-हिन्दी का प्रयोग, प्रचार और प्रसार बढ़ाएंगे। हम राजभाषा के संवर्द्धन के प्रति सदैव उर्जावान और निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जय राजभाषा, जय हिन्द।’’ उन्होंने कर्मियों को हिन्दी में विशेष रूप से कार्य प्रणाली को लागू करने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा में हीं ज्यादा से ज्यादा कार्य करें। आपस में बातचीत का माध्यम भी हिन्दी भाषा ही हो। इस अवसर पर विश्वजीत कुमार वरीय उपसमाहर्ता, विकास पाण्डेय वरीय उपसमाहर्ता, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










