HomeBiharसदर अस्पताल में डेंगू मरीजों का हो रहा उपचार, 4 हुये स्वस्थ,...

सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों का हो रहा उपचार, 4 हुये स्वस्थ, 12 अभी भी इलाजरत

सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों का हो रहा उपचार, 4 हुये स्वस्थ, 12 अभी भी इलाजरत

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा के मार्गदर्शन में डेंगू रोगियों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी लगातार जांच और इलाज पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल और पैथोलॉजी से भी डेंगू मरीजों की जांच का सैंपल का विवरण दें। नोडल अधिकारी डॉ. प्रभाकर ने बताया कि जिले में डेंगू रोगियों को स्वस्थ होने का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। अभी डेंगू के मात्र 12 मरीज का इलाज किया जा रहा है। चार मरीज़ स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। जिलाधिकारी के निदेश के आलोक में डेंगू वार्ड को रैन बसेरा में शिफ्ट करने के उपरांत रोगी और उनके परिजनों को काफी सुविधा मिल रही है। डेंगू के प्रकोप से बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग एवं रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है। जिले भर में डेंगू के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए रोग के संक्रमण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रणनीति के क्रियान्वयन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं सहयोगी संस्थानों द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। नगर निगम ,नगर परिषद, नगर पंचायत, सभी पीएचसी स्तर पर व्यापक पैमाने पर फॉगिंग एवं दवा का छिड़काव किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार के माध्यम से डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को प्रेरित किया जा रहा है। घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें एवं साफ-सफाई का ध्यान रखें। डेंगू की बीमारी संक्रमित मादा एडिस मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं स्थिर साफ पानी में पनपता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read