HomeBiharजिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने समाहरणालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा किये गए कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक किये। पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किये गए कार्यों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सभी टीवी के मरीजों की जाॅच करना सुनिश्चित करें।

टीवी जाॅच का स्तर 48 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत हो गया है जिस पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले की में सभी टीवी मरीजों की पता लगाना सुनिश्चित करें। सरकार के द्वारा उन्हें निशुल्क दवा और इलाज उपलब्ध कराई जा रही है। अकबरपुर, रजौली और सिरदला में टीबी रोगियों की संख्या अन्य प्रखंडों की अपेक्षा अधिक है। टीवी रोग के प्रभारी डाॅ0 ने बताया कि एमडीआर नामक टीवी रोग का कार्यकाल 03 वर्षों तक देखा गया है।

इसमें माइग्रेट करने वाले लोगों में टीवी की बीमारी अधिक पायी जाती है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 70 प्लस बलगम की जांच करना सुनिश्चित करें। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सभी लाभुकों को सरकार के द्वारा निर्धारित राशि प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए इसके तहत काशीचक के और नवादा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है जबकि नरहट व्हाट्स अलीगंज में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं हुआ है वह विकास आयुक्त ने कहा कि अपने अपने प्रखंडों में तिथि निर्धारित करें जिससे कि सभी वंचित बच्चों को आधार कार्ड बना कर दिया जा सके।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कहा कि किसी भी लाभ से ओटीपी के बारे में चर्चा नहीं करें यदि कोई ओटीपी मांगता भी है तो ओटीपी कदापि नहीं दें। इसे साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसको व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश सभी एमओआईसी और डीपीएम को दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में संस्थागत प्रसव नहीं होने पर एमओआइसी को लगी फटकार। उन्होंने कहा कि सभी आशा और एएनएम को इसके लिए सक्रिय करना सुनिश्चित करें। जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित प्राइवेट नर्सिंग होम पर औचक छापामारी करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जिला प्रशासन से भी अपेक्षित सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी संस्थागत प्रसव के उपरांत शत प्रतिशत बच्चों का वजन लेना सुनिश्चित करें। संस्थागत प्रसव में हिसुआ, काशीचक, रजौली और कौआकोल का प्रदर्शन पूर्व की अपेक्षा कम रहा है। नवादा सदर हॉस्पिटल में 1 माह में 56 बच्चों का सिजेरियन ऑपरेशन से जन्म हुआ है। सभी नवजात बच्चों को स्तनपान के महत्व के बारे में माताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। यह बच्चों का सर्वोत्तम आहार है इससे बच्चों में रोग निरोधी क्षमता में वृद्धि होती है।

ओपीडी में रोगियों का इलाज किया जाता है जहां नवादा सदर में 65 प्रतिशत एवं गोविंदपुर में मात्र 45 प्रतिशत हुआ है जबकि नरहट में 114 प्रतिशत रोगियों का ओपीडी में इलाज किया गया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप ओपीडी में सभी रोगियों को आवश्यक सुविधा देते हुए, इलाज करें और निःशुल्क दवा का वितरण करना सुनिश्चित करें। रोगियों के इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, संबंधित डॉक्टरों पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। परिवार नियोजन को बेहतर ढ़ंग से संचालित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के 21 तारीख को सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन दिवस मनाया जाता है जिससे आम लोगों में व्यापक जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जो एएनएम, आशा या कोई भी स्वास्थ्य कर्मी अपेक्षित कार्य नहीं करते हैं तो विधि-सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। किसी को भी बैठे-बैठे वेतन प्राप्त करने का अधिकार नहीं है।

इसके अलावे टीकाकरण, एएनसी, प्रसव आदि की भी समीक्षा हुई और बेहतर ढ़ंग से सुसंचालन करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। बैठक में नव पदस्थापित सिविल सर्जन राम कुमार प्रसाद, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ नवादा, डाॅ. चक्रवर्ती, डीआईओ डॉ. अशोक कुमार डीपीएम अमित कुमार, प्रभारी पदाधिकारी एमओआईसी, हेल्थ मैनेजर, लेखापाल के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read