ऑनलाइन आवेदन कर निर्वाचन नामावली में दर्ज करें नाम
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद के समस्त नगरीय निकायां की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए समय-सारणी जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन १० मार्च २०२३ को किया जायेंगा। इसी प्रकार ११ मार्च से १७ मार्च तक ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी, १८ मार्च से २२ मार्च तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण, २३ मार्च से ३१ मार्च तक दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें पूरक सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही एवं ०१ अप्रैल २०२३ को अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियां का जनसामान्य के लिए प्रकाशन किया जायेंगा।
उन्होंने बताया कि ऐसे अर्ह नागरिक जो ०१ जनवरी २०२३ को १८ वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें हैं, उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावलियां में सम्मिलित किये जाने के लिए प्राप्त दावों को स्वीकार करते हुए निर्वाचक नामावली में नियमानुसार सम्मिलित किये जाने की कार्यवाही की जायेंगी। मतदाता अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए ११ मार्च से १७ मार्च २०२३ तक की अवधि में आयोग की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













