डीएम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के सभागार में विधि-व्यवस्था टास्क फोर्स, उत्पाद एवं मद्य निषेध, खनन, भूमि विवाद आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में अनिल कुमार आजाद उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि सितम्बर माह में 20 सितंबर तक कुल 668 गिरफ्तारियां की गयी है एवं दर्ज कांडों की संख्या 621 है। कुल शराब की जब्त 5953 लीटर हुई है। इसमें देशी शराब की मात्रा 5176 लीटर और विदेशी शराब की मात्रा 777 लीटर है। होम डिलेवरी के तहत उत्पाद विभाग के द्वारा 22 एवं पुलिस विभाग के द्वारा 14 गिरफ्तारियां की गई है। ब्रेथ एनेलाइजर से 5252 लोगों की जांच की गयी जिसमें से 523 की गिरफ्तारी हुई है। शराब विनष्टीकरण 96 प्रतिशत से अधिक हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि जब्त वाहनों की नीलामी समय करायें। उन्होंने एक कार्य योजना बनाकर आने वाले पर्व त्योहार में मद्य निषेध को कड़ाई से पालन करने का निर्देश अधिकारियों को दिये। भूमि विवाद के बारे में कहा कि जिसका समाधान हो सकता है, उसे यथाशीघ्र समाधान कराना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब के मामले में जप्त गाड़ियों को रखने के लिए जगह की व्यवस्था अंचलाधिकारी के माध्यम से किया जाय। इस मौके अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, पंकज कुमार एसडीपीओ रजौली, राजीव रंजन एसडीसी, विश्वजीत कुमार एसडीसी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










