15 दिनों के अन्दर हो जानीचाहिये गड्ढामुक्त सड़कें: डीएम
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों एवं गड्ढा मुक्त के संबंध में बैठक जिला कलेक्टर के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में एनएच बांदा से कहें जानें वाली खोह से नोएंट्री तक रोड खराब है कहा कि पूरी रोड 15 दिन में सही कराएं उन्होंने कहा कि आरओबी रुका है तो रुके, लेकिन और कार्य कराएं। नेशनल हाईवे प्रयागराज के संबंध में उन्होंने कहा कि पहाड़ी की स्थिति खराब है इस ट्रैफिक रुक जाती है उसे ठीक कराएं। राजापुर में बहुत गढ्ढे हैं उसको भी 15 दिन के अंदर कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक नाले अलग से न बनाएं जो अनावश्यक पैसा खर्च हो रहा है और सरकार की भी छवि खराब हो रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो कमाया है उसे पूरा कराएं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के मुख्य सड़क व गांव की सड़कों के बारे में जानकारी लिए उन्होंने कहा कि बेडी पुलिया से लेकर सूरजकुंड की जो सड़क है उसे भी ठीक कराएं। विलेज रोड के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी रोडो को चिन्हित करें एवं चिन्हित कर उसे बनवाएं। दादरी माफी व बहिलपुरवा देवांगन रोड पुरी ध्वस्त है इसे ठीक कराएं। सरैया से बोड़ी पोखरी तक का रोड खराब है उसे ठीक करें तथा चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें। उन्होंने कहा कि बर्गरढ से जो ग्राम पंचायत के लिए रोड जाती है उसकी स्थिति ठीक नहीं है उसको भी ठीक कराएं पीएमजेएसवाई के एई विनोद कटिहार के न उपस्थित होने पर उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एक भी गड्ढे दिखाई नहीं देनी चाहिए। मंडी परिषद के द्वारा बनाए गए रोड की बारे में उन्होंने जानकारी लिए उन्होंने कहा कि जो रोड सही नहीं है उसे सही कराएं। जिला पंचायत की रोड को उन्होंने कहा कि जो रोड खराब है उसे सही कराएं। नगर पालिका की रोड को उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हित कर उसे ठीक कराएं उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया की बहुत रोड खराब है जो मीडिया में आता है। उन्होंने कहा कि क्वालिटी में किसी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए जिससे कि सरकार की छवि खराब होती है ऐसा नहीं होना चाहिए आप लोग इस पर कार्य करें। इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता सीडी कृष्ण कुमार, एनएच प्रयागराज विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










