स्वास्थ्य विभाग का अभिन्न अंग होता है फार्मासिस्ट: सीएमओ
श्रवण सिंह
कैमूर, भभुआ (बिहार)। फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। जनमानस को औषधि उपलब्ध कराना इनकी जिम्मेदारी होती है। उक्त विचार सोमवार को चंदौली जिला स्थित स्वास्थ्य विभाग के सभागार में आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके राय ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। इस दौरान कहा की फार्मासिस्ट पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करता है जिससे उनको मरीजों की सेवा करने में और रुचि बढ़े। इस अवसर जिले के समस्त फार्मासिस्टों को अच्छे कार्य करने पर सम्मानित किया गया। वही फार्मासिस्ट संतोष सिंह को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष योगदान पर फार्मेसी रत्न से सीएमओ द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, मनोज, हेमंत शर्मा, आनंद वर्मा, अशोक यादव, अजय यादव सहित अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश पांडेय व संचालन आनंद मिश्रा ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










