राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले के अक्षय को मिला द्वितीय स्थान
अमित त्रिवेदी
हरदोई। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अक्षय प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से चयनित सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं के मध्य किया गया था। गांधी का वैश्विक प्रभाव वर्तमान समय में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता विषयक इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रतिभागियों ने तय समय में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व शहर के बावन चुंगी निवासी अक्षय प्रताप सिंह ने किया। उन्हें प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर को संसद में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु देश भर से प्रतिभागियों का चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अक्षय प्रताप सिंह द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया और राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया गया जिसमे उन्हें द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जिला युवा अधिकारी ने विजेता को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










