सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर का भर्ती शिविर आयोजित
श्रावस्ती। मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई0एस0 के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कर्मियों हेतु भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जनपद के समस्त विकास खण्डों में आयोजित किया जाएगा।
सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के चयन प्रक्रिया हेतु 13 व 14 अगस्त को विकास खण्ड हरिहरपुर रानी में, 16 व 17 अगस्त को सिरसिया में, 18 व 21 अगस्त को जमूनहा में, 22 व 23 अगस्त को इकौना में तथा 24 व 25 अगस्त को गिलौला में ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगा। सभी विकास खण्डों में प्रातः 10 से अपरान्ह 3 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10 पास मार्कशीट होना चाहिए, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 167.5 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12 वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर के साथ आवेदन कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












