Homeश्रावस्तीडीएम की अध्यक्षता में नशा मुक्ति कार्यशाला का हुआ आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में नशा मुक्ति कार्यशाला का हुआ आयोजन

डीएम की अध्यक्षता में नशा मुक्ति कार्यशाला का हुआ आयोजन
जिलाधिकारी ने लोगों को नशा न करने का दिलाया संकल्पतेजस टूडे ब्यूरो

श्रावस्ती। सामाज न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ’’नशा मुक्त भारत अभियान’’ चलाया जा रहा है जिसके तहत जिलाधिकारी अजय द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां आश्रम पद्धति विद्यालय भया पुरवा, अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा न करने का संकल्प दिलाया। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार शैक्षणिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर ’’नशा मुक्त भारत अभियान’’ चलाया जा रहा है जिससे आज की युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे सभी नशे की तल से दूरी बनाये रखें तथा दृढ़ संकल्पित होकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करें। अनुशासन से वे अपने मुकाम को हासिल कर सकते है। नशे के कारण छात्र-छात्राओं में नकारात्मक शक्तियों का विकास हो जाता है जिससे उनके अन्दर अनुशासन को न मानने की प्रबल क्षमता का विकास हो जाता है और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त नही कर पाते हैं, इसलिए सभी छात्र-छात्राएं नशे की लत से दूर रहें और अपने भविष्य को संवारकर आगे बढ़े। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 सिंह, प्रधानाचार्य अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा ज्योति प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read