कांवड़ भक्तों ने भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। राजघाट सोरों से डाक कांवड़ लेकर आये कांवड़ियां सोमवार की सुबह यमुना किनारे स्थित शिव मंदिर रसूलाबाद पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया और बड़े बुजुर्गों ने उनको आशीर्वाद दिया। अधिमास के छटवे सोमवार पर मंदिर में शिवलिंग पर सभी ने परिक्रमा कर गंगाजल से अभिषेक किया। महिलाओं ने कांवड़ियों के पैर धोए और तिलक लगाया, जबकि बुजुर्गों ने कांवड़ियों को फूलमालाए पहनाई। वहीं कांवड़ियों ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भक्तों ने शिव की बम लगाकर सबका मन मोह लिया इस मौके पर ग्रामीण महिला पुरुष व बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर रविश चंद्र, देवेंद्र सिंह, किशन, शिवचरन, बृजेश कुमार, नमन, दिनेश चंद्र, सुभाष चंद्र, ओमप्रकाश, संजय रामनिवास, केशव सिंह, भूरी सिंह, अर्जुन सिंह, प्रमोद कुमार, मलिंगा, नितिन ओझा आदि ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










