जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने रामकृष्ण महतो
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के समाजसेवी व शिक्षाविद् रामकिशुन महतो को नवादा जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इनको शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर कई सामाजिक कार्यकर्ता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा अमरदीप ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दिया। बता दें कि इसके पहले वर्ष 2020 में भी इन्हे शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। वर्तमान में ये जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के राज्य सचिव के पद को भी सुसोभित कर रहे हैं। रामकिशुन महतो को शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर डा. बसंत प्रसाद, महेश्वरी प्रसाद, यमुना प्रसाद, शैलेंद्र महतो आदि दर्जनों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री महतो सहित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










