HomeBiharधूमधाम से मनाया गया 15वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया 15वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया 15वां स्थापना दिवस

मातृभाषा हिन्दी का ज्ञान जरूरी: पारस
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। अंग्रेजी नहीं बोलना शर्म की बात नहीं है परंतु मातृभाषा का ज्ञान जरुरी है। उक्त बातें मगही मगध नागरिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह ने कही। संघ का 15वां स्थापना दिवस समारोह, जो देश के विभिन्न जगहों पर मनाया गया। नवादा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुवा में नवादा जिलाध्यक्ष गौतम सरगम की अध्यक्षता में सचिव पंकज मिश्रा, निशांत चौरसिया के सरोजनी में विद्यालय के प्रधान आचार्य उमेश प्रसाद की उपस्थिति में तकरीबन सैकड़ों बच्चों को पाठ्य व खाद्य सामग्री वितरण कर मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह ने भर्चुवअल जुड़कर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों, अंग्रेजी नहीं बोलना कोई शर्म की बात नहीं है परंतु अपनी मातृभाषा मगही को जनना समझना बहुत ही जररूरी है। मातृभाषा मतलब जो भला अपनी माँ के गोद से सिखा जाता है। अगर हम अपनी माँ को सम्मान देते हैं तो मगही भाषा को भी सम्मान देना चाहिये। संघ के राष्ट्रीय कमीटी कोलकाता मे भी महासचिव उदय शर्मा, उपाध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा, उप सचिव बिरेन्द्र सिह, मानक सिह, बिरेन शर्मा, चमारी शर्मा सभी सदस्यों के संयोजन में केक काटकर बच्चों मे खाद्य सामग्री बाट कर मनाया। झारखंड के संयोजक सालिग्राम मिश्रा, दिल्ली के संयोजक दिवाकर सिहं दुर्जेय ने भी स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने अपनी मातृभूमि” मगध” और मातृभाषा “मगही” के विकास के लिये संघ को मजबूत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read