बिमित जीविका समूह की महिला के आश्रित को मिले 2 लाख रूपये
मुकेश कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बिमित महिला की मित्यु के बाद उनके आश्रित को 2 लाख दिए गए। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा शेखपुरा के प्रबंधक संजय चौधरी नें बताया की दरगाही बिगहा निवासी महेन्द्र चौधरी की पत्नी चिंता देवी नें राधा जीविका स्वयं सहायता समूह दरगाही बिगहा के माध्यम से अपने निजी खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 22 जून 2022 को बीमा करवाई थी जिसका प्रीमियम 436 रुपया भुगतान किया गया था। शाखा प्रबंधक नें बताया की त्वरित कार्य निष्पादन में बैंक अधिकारी रंजन सिंह, निरीक्षक अधिकारी बिनोद प्रताप तथा कार्यालय सहायक हिमांशु नयन का भरपूर सहयोग मिला। वहीं नॉमिनी को जरूरी कागजात उपलब्ध करवाने में जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक मनीषा कुणाल तथा सामुदायिक समन्वयक सोनू सिंह का सहयोग मिला।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










