रामगढ़ पुलिस ने अंग्रेजी शराब सहित एक को किया गिरफ्तार
हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही 200 लीटर शराब
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आपरेशन पाताल अभियान चलाकर नाजाय शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश जारी हुआ है। इसी क्रम में थाना रामगढ पुलिस अपराधियों की सुरागरसी पतारसी कर रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद कलर की ओक्टवा स्कोडा कार में अवैध रुप से हरियाणा राज्य की अंग्रेजी शराब लेकर हाईवे पर आगरा की तरफ से आ रही है।
उक्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये ममता डिग्री कालेज के सामने हाइवे से घेराबन्दी करते हुये उक्त गाड़ी को पकड़ लिया। कार की पिछली डिग्गी का लॉक खुलवाकर देखा गया तो 11 पेटी (कुल 528 क्वार्टर) अंग्रेजी शराब ब्लू निर्मित अम्बाला हरियाणा शराब बरामद हुई। इस दौरान पकड़ा गया तस्कर प्रमोद वघेल पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी झिगुंरपुरा थाना कोतवाली जिला मथुरा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इस कार में हरियाणा प्रान्त की अंग्रेजी शराब लेकर मैनपुरी ले जाकर बेचता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















