Homeबदायूंपेड़ नहीं तो जीवन नहीं, खूब करें पौधरोपणः अनुपम

पेड़ नहीं तो जीवन नहीं, खूब करें पौधरोपणः अनुपम

पेड़ नहीं तो जीवन नहीं, खूब करें पौधरोपणः अनुपम

अंकित सक्सेना
बदायूं। जीएस हीरो के उझानी स्थित नए शो रूम मालिक अनुपम गुप्ता उर्फ जिम्मी ने अपने सभी कर्मचारियों के बीच राजीव शर्मा, अनमोल शर्मा, अजय शर्मा, राहुल, सागर सक्सेना, विवेक शर्मा आदि सभी कर्मचारियों के साथ मौजूदगी में पौधरोपण किया। इस मौके पर अनुपम गुप्ता ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण में हम सबसे काफी चूक हुई है। प्रकृति और संस्कृति के साथ खिलवाड़ हुआ है।

नदी, तालाब, कुआं, वृक्ष आदि की महत्वता को नहीं समझा। हमारी जरूरतें वृक्षों से ही पूरी होती हैं। वृक्ष हमारा संरक्षण करते हैं। आज हम आधुनिकता की ओर चले गए अपने वृक्षों को भूले लेकिन याद रखना चाहिए कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। पौधरोपण के प्रचार अभियान में भी भागीदारी करें। पौधरोपण अभियान में सभी लोग लगकर भागीदारी निभायें। इसी क्रम में अभिषेक प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण का कार्य किसी एक दिन का कार्य नहीं होता है। एक सतत और निरंतर प्रक्रिया है मानसून का समय पौधरोपण के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त समय माना जाता है। पौधरोपण के समय वृक्ष की एक नवजात शिशु की तरह देखभाल करनी होती है। पौधों को वृक्ष बनने में वर्षों का समय लगता है लेकिन शुरुआती छह माह बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। जब वृक्ष 5 वर्ष की आयु में आ जाता है तो वह स्वयं ही आगे बढ़ता है। आक्सीजन की जीवन में कितनी आवश्यकता है यह हम सभी जानते थे लेकिन कोविड-19 में हमने यह देखा भी है और सुना भी है। विभिन्न प्रकार के वृक्ष विभिन्न प्रकार के लाभों को प्रदान करते हैं कुछ फल देते हैं कुछ फूल देते हैं और कुछ छांव देते हैं और कुछ हवा देते हैं। भारत सरकार में अब वृक्षों को काटने की नीति समाप्त कर दी है। यदि अगर वृक्ष काटने भी होते हैं तो उसके पहले 125 प्रतिशत पौधे लगाए जाते हैं। जिस कंपनी द्वारा यह काम किया जाता है तो उसके डीपीआर में यह शामिल रहता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read