Homeबरेलीत्योहारों को लेकर क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी ने ली बैठक

त्योहारों को लेकर क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी ने ली बैठक

त्योहारों को लेकर क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी ने ली बैठक

रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। स्थानीय थाने में आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा, कावड़ यात्रा को लेकर क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा एवं उपजिलाधिकारी नन्हे राम ने शान्ति समिति की बैठक की। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ईद उल जुहा पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिल्कुल नहीं की जाएगी। कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करें। आपस में ऐसा मैसेज एक दूसरे को फारवर्ड न करें जो भड़काऊ हो। त्योहारों पर पुलिस का सहयोग करें। आपस में सौहार्द हर बनाकर रखें। सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा न करें। त्योहारों पर नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया कि नगर में साफ-सफाई विशेष ध्यान पूर्वक की जाएगी। उनहोंने अधिशासी अधिकारी सिरौली को दिशा निर्देश जारी किए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी के साथ मयफोर्स नगर सिरौली में पैदल गस्त किया। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने किया। इस अवसर पर धर्मगुरु अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल मंत्री इकलाश अली, हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष आशीष कठेरिया, सभासद अकरम अली, प्रदीप गुप्ता, अशोक पांडेय, संदीप गौड़, अंकित पांडेय, ग्राम प्रधान धनौरा गौरव पांडेय, कथावाचक अवनीश शर्मा, कयूम खान, याकूब खान, आकिल खान, रवि पाल, जगतपाल प्रजापति, प्रमोद ठाकुर, जितेंद्र सिंह,आदिल मेंबर आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read