Homeप्रतापगढ़मो. मुकीम ने जीते 3 स्वर्ण पदक

मो. मुकीम ने जीते 3 स्वर्ण पदक

मो. मुकीम ने जीते 3 स्वर्ण पदक

जिले का नाम किया रौशन
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। मान्धाता विकास खण्ड क्षेत्र के चमरूपुर पठान निवासी अधिवक्ता मोहम्मद मुकीम खान ने दो दिवसीय 33 वीं स्व. रणंजय सिंह स्मृति मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप वारणसी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विगत वर्षों की भांति इस बार भी दो सौ मीटर 28 सेकेंड में, चार सौ मीटर एक मिनट एवं आठ सौ मीटर दो मिनट चालीस सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले का मान बढ़ाया। लगातार कई वर्षों से मोहम्मद मुकीम ने अपना दबदबा कायम रखा है। इनकी जीत की खबर सुनकर विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, मान्धाता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि असफाक अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय कुमार उर्फ बादल पटेल तथा गांव के तनवीर अहमद, फरजंद अली, कल्लन, अनीस बीडीसी, ताकिम बीडीसी, सन्नी बीडीसी, समई, मो. सबील, कल्लू पाण्डेय, अधिवक्ता श्रवण सिंह, अधिवक्ता सुरेश चंद्र, अधिवक्ता रघुवीर उपाध्याय अफसार अहमद, मो. इश्तियाक, प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष पत्रकार पवन सिंह, पत्रकार अवनीश मिश्रा, धर्मेंद्र दुबे, अंजनी तिवारी, प्रभाकर राय, अम्बुज शर्मा, कुन्दन पटेल, सूरज सोनी, चन्दन सिंह, जन्मेजय सिंह, अतुल यादव, सुरेश महराज आदि ने बधाई दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read