Homeबाराबंकीबाइक रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

बाइक रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

बाइक रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को निन्दूरा में विशाल बाइक रैली निकाल कर मतदाता आमंत्रण पत्र का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अ. सूदन, उपजिलाधिकारी फतेहपुर आर. जगत साईं व उपजिलाधिकारी श्वेता मिश्रा, पीडी मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

खण्ड विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह और खण्ड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर के नेतृत्व में राजकीय इण्टर कॉलेज निन्दूरा में आयोजित बाइक रैली में करीब 4000 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित कार्मिक समूह को मतदाता शपथ व सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। राजकीय इण्टर कॉलेज निन्दूरा से रैली निकलने के बाद शिक्षक न्याय पंचायतवार अलग-अलग टोली बनाकर विकास खण्ड निन्दूरा के समस्त बूथों पर पहुंचे। बूथों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वयं सहायता समूह द्वारा रैली का स्वागत किया गया। समस्त कार्मिक अपने बूथ से आच्छादित प्रत्येक परिवार तक पहुंच कर मतदाता आमंत्रण पत्र द्वारा उन्हें 20 मई को अपने बूथ पर मतदान करने हेतु आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग का सराहनीय योगदान रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read