Homeबाराबंकीराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगाँठ पर आगरा में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी बैठक का आयोजन साहू जी पब्लिक स्कूल लखपेड़ाबाग में किया गया।महाराष्ट्र से आये छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज मुख्य अतिथि जनार्दन पाटिल ने कहा कि हम राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए न्यौता लेकर आये हैं। आगरा में तीन महीने शिवाजी कैद रहे यहीं से निकल कर तैयारी की और छत्रपति राजा बने।

ऐसे गौरवशाली इतिहास को याद रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला बार के नवनिर्वाचित महामंत्री अशोक वर्मा ने कहा कि आगरा सम्मेलन इतिहास बनेगा और एकीकरण से राष्ट्र सशक्त बनेगा। प्रदीप सारंग के संचालन व प्रदीप महाजन के संयोजन में सम्पन्न बैठक में प्राचार्य डॉ. बलराम वर्मा, भाकियू नेता राम किशोर पटेल, साहित्यकार डॉ. ओपी वर्मा ओम, धर्मेन्द्र पटेल, राजू पटेल व साईं इण्टर कालेज के चेयरमैन डीके वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

Must Read