वोटरों से सम्पर्क में कोई कसर नहीं छोड़ रहे प्रत्याशी

वोटरों से सम्पर्क में कोई कसर नहीं छोड़ रहे प्रत्याशी

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। प्रदेश ही नहीं देश की हाई प्रोफाइल सीट कहीं जाने वाली अमेठी संसदीय क्षेत्र में इस समय भाजपा तथा कांग्रेस का आमने-सामने का मुकाबला लोगों के लिए जहां रोमांचक बना हुआ था। वहीं पर कांग्रेस से राहुल गांधी ने वॉकओवर देकर जहां सोनिया गांधी के पी ए किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है।

वहीं लोगों में अभी से कयास लगाई जा रहे हैं कि एक बार फिर अमेठी संसदीय क्षेत्र की सीट भाजपा के खेमे में जा गिरेगी जहां किशोरी लाल शर्मा ने अपना नामांकन गौरीगंज मुख्यालय पहुंचकर किया। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से सांसद दीदी स्मृति ईरानी भी चुनाव को हल्के में ना लेकर निरंतर भाजपा के लोगों से संपर्क के क्रम में जुटी है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अभिमन्यु उपाध्याय के नेतृत्व में भादर के खरगपुर ग्राम सभा के सती नगर चौराहे पर जन संपर्क से लौटी कल्याणपुर से संग्रामपुर जन संपर्क के लिए जा रही केंद्रीय मंत्री वा अमेठी से सांसद दीदी स्मृति ईरानी जी का स्वागत किया गया जिसमें खरगपुर प्रधान प्रतिनिधि उमेश मिश्र, भाजपा कार्यकर्ता ललित पांडेय, महेंद्र सिंह, विवेक सिंह, कल्लू यादव, लालता प्रसाद सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA