बरबीघा में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर
वार्ड पार्षद की मांग पर रेलवे के महानिदेशक ने दिया आश्वासन
सुनील कुमार
बरबीघा, शेखपुरा (बिहार)। बरबीघा के चर्चित नेत्री व नगर पंचायत बरबीघा के वार्ड नंबर 16 की पार्षद किरण देवी देवी के प्रयास बरबीघा स्टेशन पर अब बहुत जल्द रेलवे द्वारा रिजर्वेशन काउंटर खुलने जा रहा है। बरबीघा के स्थानीय लोगों की मांग को लेकर पार्षद किरण देवी ने रेल मंत्रालय के महानिदेशक एवं रेल मंत्रालय के मीडिया प्रभारी योगेश कुमार बवेजा से मुलाकात किया और उन्होंने यह मांग रखी। बता दें कि पूर्व में भी इन्होंने पूर्व में भी रदिल्ली में रेल अधिकारी कमलजीत सिंह रामूवालिया प्रधान निदेशक लेखा परीक्षा (रेलवे बोर्ड) रेल भवन नई दिल्ली से रिजर्वेशन काउंटर खोलने के संबंध में मांग रखी थी, जिसपर उन्हें आश्वासन मिला था। इस बार उन्होंने यह मांग रेल मंत्रालय के महानिदेशक एवं रेल मंत्रालय के मीडिया प्रभारी योगेश कुमार बवेजा से रखी। जिसपर बहुत जल्द रिजर्वेशन काउंटर खोलने की बात कही गयी। बता दें कि वार्ड पार्षद के पति प्रेम प्रकाश चौधरी भी दिल्ली में रेलवे के अधिकारी हैं। जिनके प्रयास से किरण देवी द्वारा रेल अधिकारियों से बात की गयी। सुश्री किरण देवी ने कहा कि बरबीघा के लोगों को अब ज़्यादा दिन रेलवे रिजर्वेशन टिकट के लिए 20-25 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बरबीघा नगर पंचायत की आबादी करीब 70000 (सत्तर हजार) है,और पूरे बरबीघा विधानसभा की आबादी लगभग 200000 (दो लाख) से भी ऊपर है। लोगों को टिकट रिजर्वेशन कराने के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है एवं कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरबीघा नगर पंचायत में एक रिजर्वेशन काउंटर खुलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने लिखित रूप से दिए आवेदन में कहा है कि बरबीघा में रिजर्वेशन काउंटर खोला जाय, जिसके लिये बरबीघा की जनता आपकी सदा आभारी रहेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










