HomeBiharबीडीओ ने सफाई के लिये ई-रिक्शा व रिक्शा को किया रवाना

बीडीओ ने सफाई के लिये ई-रिक्शा व रिक्शा को किया रवाना

बीडीओ ने सफाई के लिये ई-रिक्शा व रिक्शा को किया रवाना

कन्हाई चौधरी
गोविन्दपुर, नवादा (बिहार)। स्थानीय प्रखण्ड के सुघड़ी पंचायत के मुखिया जयरानी देवी के नेतृत्व मे गुरूवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार राय के द्वारा लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत पंचायत के कुल 15 वार्डों में घर -घर कचरा उठाव को लेकर स्वच्छता कर्मी को रिक्शा और ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार राय ने बताया कि बिहार लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत पंचायत के सभी वार्डो में स्वच्छता कर्मी को बहाल किया गया। जिसे आज घर-घर से कचरा उठाव करने के लिए ई- रिक्शा और रिक्शा के साथ हरी झंडी दिखाकर पंचायत के सभी वार्डो में कचड़ा उठाव के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव, आवास सहायक मनीष कुमार, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार वर्मा, समाजसेवी प्रवीण कुमार, धीरू यादव, मिथलेश राम, विजय राम तथा सभी वार्ड के स्वच्छताकर्मी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read