नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का दिया संदेश
राकेश कुमार
कैमूर, भभुआ (बिहार)। ‘स्वच्छता ही सेवा’ हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय चौरसिया में बीते सोमवार को नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में छात्र छात्राओं के द्वारा स्वच्छता पर मनमोहक नाटक की प्रस्तुति की गई। नाटक के सूत्रधार के रूप में राघो राम मौर्य और श्री बनारसी राम जी रहे पीटी शिक्षक श्री एस एस यादव ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के शिक्षक शिव कुमार शुक्ला,सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं लक्ष्मी नारायण ने निर्णायक की भूमिका अदा की नाटक प्रतियोगिता में उदयगिरी सदन के छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया शिवालिक सदन द्वितीय स्थान पर अरावली सदन तृतिय स्थान और नीलगिरी सदन चौथे स्थान पर रहा। विद्यालय के प्राचार्य ने शुभकामनाएं व्यक्त की और तमाम विद्यार्थियों से अपील की कि आपके अंदर जो छिपी प्रतिभा है आप उसे सामने लाएं। विद्यालय परिवार शिक्षक शिक्षिकाएं आप सभी के प्रतिभा को निखारने लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय परिवार के द्वारा निरंतर ऐसे कार्य और मंच विद्यार्थियों को उपलब्ध होते रहेंगे जो आप सभी के सर्वांगीण विकास में बहुत ही सहयोगी होगा। खेल प्रशिक्षक एसएस यादव ने कहा कि इस नाटक प्रतियोगिता का उद्देश्य घर-घर तक प्रत्येक आदमी तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना और उसे जागरूक करना है। जन सहयोग से ही हम अपने शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बना सकते हैं। सभी प्रतिभागियों के द्वारा वन व पर्यावरण सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता को लेकर नाटक प्रस्तुत किए गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










