Homeबाराबंकीशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नवागत डीएम की प्राथमिकता

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नवागत डीएम की प्राथमिकता

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नवागत डीएम की प्राथमिकता

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। अविनाश 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व यह जनपद हरदोई में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। उन्होंने जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर किया। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए आम जनमानस को दी जा रही सुविधाएं, लाभार्थियों तक शत प्रतिशत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जनसामान्य द्वारा की जा रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाना सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में से एक होगा। जनपद के सभी लोगों के समन्वय से शासन की नीतियों को धरातल पर क्रियान्वित करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, समस्त उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read