Homeबरेलीभ्रष्ट पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं, सीधे एसएसपी से करें गोपनीय शिकायत

भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं, सीधे एसएसपी से करें गोपनीय शिकायत

भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं, सीधे एसएसपी से करें गोपनीय शिकायत

नीरज यादव
बरेली। जनपद पुलिस के ट्विटर पर हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर ट्वीट किया गया। जनपद बरेली के नए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने भ्रष्टाचार रोकने को नई पहल की है। उन्होंने एफआईआर पंजीकरण, विवेचना, पुलिस के द्वारा किए जाने वाले सत्यापन, लाइसेंस एवं प्रमाण पत्र के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध धन की मांग करने पर गोपनीय रूप से हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 7983881893 पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से सूचना मांगी है। इसके साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिलाया है। एसएसपी के हेल्पलाइन जारी करने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।

बरेली के नए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कुछ दिन पहले ही जिले के पुलिस महकमे की जिम्मेदारी संभाली है। एसएसपी की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी व्यक्ति मुकदमे से संबंधित विवेचना, सत्यापन रिपोर्ट, लाइसेंस और प्रमाण पत्र के नाम पर पुलिसकर्मी के अवैध धन (रिश्वत) की मांग करने पर हेल्पलाइन के मोबाइल नंबर 7983881893 पर व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से शिकायत कर सकता है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिलाया है। बरेली पुलिस के ट्विटर पर हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर भी ट्वीट किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read