Homeएटाराष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक

चंचल लोधी
एटा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने जनपद पहुंच कर समीक्षा बैठक की, उनकी मौजूदगी में कई कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार अलीगंज 103 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किला रोड अलीगंज पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रतन मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में मनोहर सिंह आजाद जिलाध्यक्ष भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भीम आर्मी भारत एकता मिशन को मजबूत बनाने हेतु पद ग्रहण कर आए।

इस मौके पर किसान यूनियन से आए राजकुमार को नगर अध्यक्ष अलीगंज एवं पवन कुमार जाटव, संजीव कुमार जाटव, महावीर दिवाकर, इंद्र प्रकाश शर्मा, नीरज कुमार सहित विभिन्न लोगों को सदस्यता की शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read