HomeBiharई किसान भवन में किसान गोष्ठी आयोजित

ई किसान भवन में किसान गोष्ठी आयोजित

ई किसान भवन में किसान गोष्ठी आयोजित

चारों धाम मिश्रा
रोहतास (बिहार)। प्रखंड परिसर में स्थित ई किसान भवन में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां बीडीओ कुमार अश्विनी ने किसानों को जलवायु अनुकुल खेती करने व अधिक आय प्राप्त करने की जानकारी दिया जबकि बीपीआरओ काशीनाथ ने कृषि को व्यवसाय की तरह अपना कर किसान अपनी आमदनी बढ़ाते हुए परिवार का बेहतर तरिके से भरण पोषण कर सकते हैं। बीडीसी राजेश यादव ने कहा कि किसान लगातार खेतों में आधुनिक तरिके से फसल लगाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। कृषि विशेषज्ञ नंदन सिंह ने कृषि, उद्यान, यांत्रिकरण योजनाओं की जानकारी दी। कृषि तकनिकि पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने जलवायु अनुकुल खेती, रवी फसल की बोआई की तकनिकि, जीरो टिलेज, हैपी सीडर, सिधी बुआई डीएसआर, ड्रम सीडर व जलवायु के बदलते रुप में कृषि वैज्ञानिक द्वारा लगभग 19 सौ फसल की प्रजाति तैयार की गयी है। ट्रीप स्प्रींकलर इरिगेशन सिष्टम अपनाने एवं जलवायु अनुकुल खेती करने पर बल दिया। गोष्ठी में कृषि विभाग के कर्मी गोबिंदा कुमार, संदीप कुमार, अरविंद सिंह, जय प्रकाश सिंह, एजाजुल हक, किसान अक्षयलाल चौधरी, निर्मल श्रीवास्तव, राजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read