शिक्षा एवं शिक्षण कार्य को व्यवस्थित रखने में प्रधानाचार्य की अहम भूमिका: निदेशक
श्रवण सिंह
कैमूर, भभुआ (बिहार)। शिक्षा एवं शिक्षण कार्य को सुव्यवस्थित रखने में कालेजों के प्रधानाचार्यों की अहम भूमिका होती है। ग्रामीण अंचल में विराजमान सकलडीहा इंटर कालेज की जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रयोगशालाओं को सुव्यवस्थित देखकर मन प्रसन्नता से भर गया है। यहां के प्रधानाचार्य डा. एसके लाल और प्रबंधन की जितना भी तारीफ किया जाय वह कम होगा। यह उक्त विचार डा. रामशरण सिंह सयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी ने सकलडीहा इंटर कालेज में निर्मित दो नये शिक्षण कक्षों का फीता काटकर उद्धघाटन करने के पश्चात लैबों के निरीक्षण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। इस दौरान कहा कि विद्यालयों के विकास और शिक्षण गुणवत्ता बनाने में प्रधानाचार्य का काफी योगदान होता है। वहीं अपर शिक्षा सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के डा. विनोद राय ने कहा कि जब मैं इस जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर था तो यह विद्यालय इतना सुसज्जित नहीं, बल्कि खंडहर के रूप में दिखाई देता था लेकिन यही विद्यालय आज सुव्यवस्थित होकर शिक्षा को नई ऊंचाई देने में जुटा हुआ है। यह चतुर्दिक विकास विद्यालय के प्रधानाचार्य की कर्मठता और सुयोग्यता तथा विद्यालय के प्रति उनकी समर्पित निष्ठा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. जय प्रकाश ने कहा कि सकलडीहा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. श्रीकृष्ण लाल काफी परिश्रम करके इस विद्यालय को शिक्षा और शिक्षण के क्षेत्र में उन्नति प्रदान किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में आए समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमलापति पांडेय, सत्यमूर्ति ओझा, दिलीप सिंह, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षकगण रहे। समारोह का संचालन डा. प्रमोद पांडेय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











