HomeBiharडीएम ने बिहार के कश्मीर "ककोलत जलप्रपात" का किया निरीक्षण

डीएम ने बिहार के कश्मीर “ककोलत जलप्रपात” का किया निरीक्षण

डीएम ने बिहार के कश्मीर “ककोलत जलप्रपात” का किया निरीक्षण

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। आशुतोष वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा ने शुक्रवार को जिले के गोविन्दपुर प्रखंड स्थित बिहार के कश्मीर “ककोलत जलप्रपात” का औचक निरीक्षण किये। उन्होंने डीएफओ संजीव रंजन को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र ककोलत जलप्रपात का निर्माण कार्य पूर्ण करायें जिससे पर्यटकों के लिए खोला जा सके। जिलाधिकारी ने पहाड़ के उपर जाकर नैसर्गिक रूप से गिरते हुए जल प्रपात का अवलोकन किये। उन्होंने डीएफओ को गुुणवत्ता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य को पूर्ण कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये। ककोलत जल प्रपात को आधुनिक ढ़ंग से सुसज्जित किया जा रहा है। जहां पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य प्रवेश द्वार को भव्य और आकर्षक ढ़ंग से निर्माण किया गया है। जिलाधिकारी ने दीपक मिश्रा उप विकास आयुक्त को निर्देश दिये कि जिला परिषद द्वारा संचालित गेस्ट हाउस को भी आधुनिक रूप दें। रंग-रोगन कराकर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा पर्यटकों के लिए सुलभ करायें। ककोलत जलप्रपात तक पहुंचने के लिए सम्पर्क पथ को बेहतर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read