ट्रेनों में चलाया गया चेकिंग अभियान
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ, डीडीयू प्रदीप रावत के साथ अन्य बल सदस्य तथा संदीप सिंह, बीआईसी/टीटीई/डीडीयू के साथ संयुक्त रूप से डीडीयू स्टेशन पर आने जाने वाली भिन्न-भिन्न ट्रेनों के स्लीपर कोच, सामान्य कोच, महिला कोच, दिब्यांग कोच, एसी कोच, में सधन चेकिंग अभियान चलाया गया परंतु किसी गाड़ी में किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ नहीं पाया गया। चेकिंग अभियान में उपनिरीक्षक आरएन राम, अमरजीत दास, सरिता गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह, आरके सुब्रमनियम, आरके सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











