प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
एम अहमद
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हो रहे। चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य शिक्षक समस्याओं पर 18 सूत्रीय ज्ञापन विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा को सौंपा। संगठन के द्वारा बार-बार की जा रही मांगें पूरी न होने से संगठन आंदोलित है। जिलाध्यक्ष विनय पांडेय ने कहा कि 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा गया है। सरकार द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु रुचि नहीं लिया जा रहा है। जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि आगामी 4 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह ने महिला शिक्षिकाओं के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किये जाने हेतु अपनी मांग रखी। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में शिक्षा निदेशालय (बेसिक) निशातगंज लखनऊ में विशाल धरने का प्रदेशव्यापी कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। जिला संयुक्त मंत्री अंकित श्रीवास्तव ने शिक्षकों को संगठित होने के लिए प्रेरित किया।जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांगों में पदोन्नति तिथि से 17140 वेतनमान, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश आदि शामिल है।मंच का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ल ने किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने एक सुर में कहा पुरानी पेंशन हमारे बुढ़ापे की लाठी है, पुरानी पेंशन हमारा हक है, हम इसे लेकर रहेंगे साथ ही हुंकार भरते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा, हम लोग चैन की सांस नहीं लेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष जमुनहा जनार्दन यादव, गंगाराम यादव, राम मिलन यादव, अम्बरीष सिंह, अरविंद विक्रम प्रताप वर्मा, विनीत द्विवेदी, विनय चौरसिया, आशुतोष, संजीव गौतम, अनवर खान, गुंजन श्रीवास्तव, हर्षिता, दरख्शां अंजुम, सपना देवी, गुंजन त्यागी, अंशु गुप्ता, वंदना सहित सैकड़ों शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











