पुजारी हत्याकाण्ड का खुलासा, आलाकत्ल सहित दो गिरफ्तार
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में विगत 24 मई को हुई मंदिर के पुजारी बालक राम की हत्या का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कंचनापुर मजरे निन्दूरा में हुई हत्या का खुलासा करने के लिए सर्विलांस व कुर्सी पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा एनालसिस के आधार पर अमर सिंह यादव उर्फ श्यामसुन्दर पुत्र देशराज यादव निवासी सायपुर मजरे सिसवारा थाना देवा व पप्पी पत्नी नौमीलाल चौहान पुत्री अमेरिका सिंह निवासिनी जरूवा थाना देवा को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों की निशांदेही पर आलाकत्ल ईंट बरामद किया गया। अभियुक्त अमर ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान में खाना बनाने का काम करता है, काफी समय से उसके और पप्पी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पप्पी का विवाह लगभग 07 वर्ष पूर्व हुआ था किन्तु उसके बच्चे नहीं थे जिसे मिलने के लिए बुलाया था और एकान्त में उसे ब्रह्म देव बाबा कुटी पर ले गया जहां उसके साथ सम्बन्ध बना रहा था। हम लोगों को वहां सो रहे बालक राम ने देख लिया जो मुझसे पूर्व परिचित भी थे। उन्होंने मुझे पहचान लिया और गांव में सबको बता देने की धमकी भी दी थी। इसी कारण हम लोगों ने लोक-लाज के भय से बालक राम को ईंट से मारकर हत्या कर दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












