हापुड़ के मुख्य चौराहों पर लगा जाम, ट्रैफिक पुलिस का प्लान धड़ाम
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद के मुख्य चौराहों पर जाम की समस्या अब आम बन चुकी है। ट्रैफिक पुलिस के अफसरों द्वारा शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए योजनाएं बनाई जाती रही है और उन्हें लागू भी जाता रहा है लेकिन जाम की समस्या कम होने के बजाए लगातार बढ़ती ही जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने हापुड़ के मुख्य चौराहों को जाम मुक्त बनाने की कवायद शुरू की थी जिसमें हापुड़ के दिल्ली रोड पर सवारी के लिए खड़े होने वाले आटो को मेरठ चौराहे से हटाकर रामलीला मैदान के सामने खड़ा करवाया तो वही गढ़ रोड पर लगने वाले जाम को कम कराने के लिए यहां से भी आटो, बस, टैम्पो को आगे खड़े होने की हिदायत दी। बहरहाल इसके मुख्य चौराहे जाम मुक्त नहीं हो सके। चौराहा भले ही जाम मुक्त करने का पुलिस दावा करें लेकिन तेजस टूडे की टीम ने सोमवार व मंगलवार को चौराहों पर पहुचकर पड़ताल की तो चौतरफा जाम मिला। जो व्यवस्था लागू की गई थी, उसका पालन होता भी नही दिखा। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर थे। बावजूद इसके आटो चालक मनमानी करते दिखाई दिये। हापुड़ के गढ़ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड व मेरठ रोड पर आटो, बस, टैम्पो वालों का जमावड़ा दिखाई दिया। हाल यह रहा कि बस, टैम्पो, आटो, ई-रिक्शा वाले प्रतिबंधित जगह पर ही अपने वाहन खड़े करके सावारियां भरते नजर आए जिसकी वजह से भी जाम लग रहा था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















