HomeFirozabadअध्यक्ष एवं वरिष्ठ महामंत्री लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

अध्यक्ष एवं वरिष्ठ महामंत्री लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

अध्यक्ष एवं वरिष्ठ महामंत्री लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

आर.एल. पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की एक आम सभा बैठक रामलीला ग्राउंड ऐशबाग लखनऊ में अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने किया। लखनऊ व्यापार मंडल के व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया एवं नववर्ष की बधाई दी। इस मौके पर सभी व्यापारियों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।

बैठक के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, चेयरमैन हरिश्चंद्र अग्रवाल अनिल बरमानी को पुष्पगुच्छ एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर व्यापारियों ने पूरी टीम की तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र को सम्मानित किया।

बैठक के मुख्य अतिथि बनवारी कंछल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। व्यापार मंडलों में सदस्यता अभियान हर वर्ष होना चाहिए संगठन को निरंतर मासिक बैठक होनी चाहिए। नगर की बैठकों को हर सेक्टर में जाकर के बैठक करनी चाहिए ताकि व्यापारी की समस्या सामने आ सके। हमने सरकार से मांग की है कि जो इनकम टैक्स की लेट फाइन है, उसे कम किया जाए। खाद्य लाइसेंस आजीवन के लिए बनाया जाय।

बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, चेयरमैन हरिश्चंद्र अग्रवाल, अनिल विरमानी, सचेतक सतीश शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, संसदीय महामंत्री विनोद अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक खरे, पवन मनोचा, अनुराग मिश्रा, सुहेल हैदर अल्वी, उमेश शर्मा, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, युवा वरिष्ठ महामंत्री अरविंद पाठक, महामंत्री प्रियंक गुप्ता, व्यापार मंडल के संरक्षक मदन गोपाल गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, श्याम कृष्णानी, नीरज जौहर, उत्तम कपूर, सीपी अग्रवाल, जितेंद्र चौहान, उमेश पाटिल, राजकुमार भगवानी, राकेश छाबड़ा पम्मी, रविंद्र गुप्ता, मोहम्मद हसीब बबलू, विजय कुमार, विजय कुमार छाबड़ा, सुशील तिवारी, सोनू पंडित, बंटी अबरोल इरफान अंसारी, इरफान अंसारी, राजेंद्र प्रसाद दुबे, संदीप कांत राजन, पुनीत अग्रवाल, संजय कपूर, आरिफ खान, मनीष वर्मा, मुकेश गुलाटी, अनुराग साहू, कमलेश यादव, शेर सिंह चौहान, विनोद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शेखर, विनय गुप्ता जोगी, मनीष अरोड़ा के साथ सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read